Madina Sharif

karam Mangata Hu Ata Mangata Hu Lyrics


By ilmnoorhai.com   ·  
Updated:   ·   2 min read.

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

अता कर तू शान-ए-करीमी का सदक़ा
अता कर दे शान-ए-रहीमी का सदक़ा
न माँगूँगा तुझ से तो माँगूँगा किस से
तेरा हूँ, मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

जो मुफ़्लिस हैं उन को तू दौलत 'अता कर
जो बीमार हैं उन को सेहत 'अता कर
मरीज़ों की ख़ातिर शिफ़ा माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

मेरी जो बहन भी कुँवारी है मौला
उसे नेक रिश्ता 'अता कर दे मौला
मैं सदक़ा-ए-जहरा सदा माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दु'आ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

जो नादार हैं कुछ नहीं जिन के पल्ले
उन्हें भी दिखा दे हरम के तू जलवे
हुजूरी हो सब की, दुआ माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

वतन के भड़कते शरारे बुझा दे
इसे फिर उम़ुव्वत का गुलशन बना दे
मैं अम्न-ओ-अमाँ की रिदा माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

इलाही तुझे वास्ता पंज-तन का
हो शादाब गुंचा दिलों के चमन का
मैं सदक़ा-ए-गौस-उल-वरा माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
इलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ

ना'त-ख़्वाँ:- ओवैस रजा कादरी ,अमजद साबरी