Ramadan Topic: कीन चीज़ों से रोज़ा टूट जाता है?

कीन चीज़ों से रोज़ा टूट जाता है?

कीन चीज़ों से रोज़ा टूट जाता है? | Kin Cheezo Se Roza Toot Ta Hai?

मस्अला: हुक्‍़का, सिगार, सिग्रेट, पान, तम्बाकू, पीने खाने से रोजा़ टूट जाता है। अगर्चे पान या तंबाकू की पीक थूक दी हो, क्योंकि इसके बारीक अजजा़ ज़रूर हलक में पहुंचते हैं।

मस्अला: दूसरे का थूक निगल लिया या अपना ही थूक हाथ पर लेकर निगल लिया तो रोजा़ टूट गया।

मस्अला: औरत को बोसा लिया, छुआ, मुबाशरत की, या गले लगाया, और इंजाल हो गया तो इन हालतों में रोज़ा टूट गया।

मस्अला: कस्दन मुंह भर कै की और रोजा़दार होना याद है तो रोजा़ टूट जाएगा और अगर मुंह भर केय न हो तो रोजा़ नहीं टूटेगा।

मस्अला: सोते में पानी पी लिया, कुछ खा लिया, या मुंह खुला था पानी का कतरा हलक में चला गया तो रोजा़ टूट जाणएगा।